29वां विश्व गैस सम्मेलन (डब्ल्यूजीसी2025) बीजिंग के नेशनल कन्वेंशन सेंटर में 19 से 23 मई को आयोजित किया जाएगा, जो 1931 में इसके उद्घाटन के बाद पहली बार मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन में चार मुख्य आकर्षण होंगे जो देखने लायक होंगे।
ऊर्जा हस्तांतरण के बीच प्राकृतिक गैस उद्योग के नए चलन पर फोकस
ऊर्जा सुरक्षा और निम्न कार्बन हस्तांतरण वैश्विक मुद्दा बन गया है और सुरक्षा, किफायती तथा स्थायित्व के अपने गुणों से लैस प्राकृतिक गैस टिकाऊ भविष्य का एक अहम सेतु बन गया है। अंतरराष्ट्रीय गैस यूनियन (आईजीयू) की अध्यक्ष ली यालन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक गैस तीसरा सबसे बडा ऊर्जा स्रोत है जिसकी सालाना खपत 4.1 ट्रिलियन घनमीटर से ज्यादा है और ऊर्जा संरचना में लगभग 24 फीसदी का योगदान करता है। संसाधन समृद्ध, निम्न कार्बन और स्वच्छ ऊर्जा के रूप में प्राकृतिक गैस ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऊर्जा हस्तांतरण सहयोग करने में अहम भूमिका निभाती है। 'एक टिकाऊ भविष्य को मजबूती देना' थीम पर आधारित इस सम्मेलन में वैश्विक ऊर्जा मैक्रो-पर्यावरण तथा हस्तांतरण मसलों, क्षेत्रीय गैस विकास, चीन के प्राकृतिक गैस विकास, गैस अधोसंरचना की चुनौतियां एवं अवसरों के साथ साथ द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलपीजी) सेक्टर में बाजार आउटलुक और निवेश संभावनाओं पर संबोधन होगा। इन विषयों पर फोरम, मुख्य वक्ताओं के संबोधन, गोलमेज परचर्चा और उच्च स्तरीय वार्ताओं में मंथन किया जाएगा जिसका मकसद ऊर्जा हस्तांतरण के इस काल में गैस उद्योग के नए चलन पर चर्चा करना है।
ऊर्जा हस्तांतरण की पृष्ठभूमि में गैस के भविष्य पर खास नजर है। इस सम्मेलन में मीथेन उत्सर्जन नियंत्रण, नवीकरणीय गैस, हाइड्रोजन ऊर्जा जैसे विषयों पर भी फोकस किया जाएगा और उद्योग के कुल शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय विशेषज्ञ संबोधित करेंगे, अपनी बहसों के जरिये विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और निष्कर्ष निर्मित करेंगे, इसके बाद 'एक टिकाऊ भविष्य को ऊर्जावान बनाने' के लिए गैस उद्योग के योगदान को प्रोत्साहित करेंगे।
लगभग एक सदी में चीन में आयोजित होने वाले पहले विश्व गैस सम्मेलन की अहमियत
विश्व गैस सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय गैस यूनियन (आईजीयू) के तीन फ्लैगशिप कार्यक्रमों में से एक है। वर्ष 1931 में स्थापित होने के बाद पहली बार यह सम्मेलन इस साल चीन में होगा। 2025 चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि का आखिरी साल है और डब्ल्यूजीसी2025 इसी महत्वपूर्ण अवधि में है जो वैश्विक कंपनियों के लिए चीन के बाजार विकास के लाभ भुनाने का अनूठा अवसर दे रहा है।
डब्ल्यूजीसी2025 में राष्ट्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष काव युजान ने कहा कि विश्व गैस सम्मेलन चीन के गैस उद्योग को अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के साथ गहराई से जुडने कामंच प्रदान करेगा, वैश्विक गैस सेक्टर को चीन पर फोकस करने की सुविधा देगा और चीन के गैस उद्योग की ताकत, क्षमता और अहमियत की समग्र समझ हासिल करने देगा।इससे वैश्विक मंच पर चीन के गैस उद्योग की स्थिति और प्रभाव बढाने में मदद मिलेगी। यह भव्य कार्यक्रम वैश्विक ऊर्जा हस्तांतरण की झलक देखने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिडकी बनेगा और साथ ही एक स्वच्छ, निम्न कार्बन, सुरक्षित और प्रभावी ऊर्जा प्रणाली बनाने के लिए चीन का समाधान और वैश्विक बुद्धिमता भी प्रदान करेगा।
समस्त उद्योग शृंखला में नवाचार प्रदर्शित करने के लिए बीजिंग में अग्रणी वैश्विक कंपनियों का जमावडा
एक्विसाॅनमोबिल, शेल, टोटलएनर्जीज, बीपी, पेट्रोनस, कतरएनर्जी, सीएनपीसी, साइनोपेक, सीएनओओसी, पाइपचाइना और चाइना हुआदियन काॅर्पोरेशन समेत विश्व के 300 से अधिक एक्जीबिटर्स यहां के 50,000 वर्गमीटर प्रदर्शनी स्थल परसमस्त गैस मूल्य शृंखला और संबंधित उद्योगों में आधुनिक प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रदर्शित करेंगे।समग्र ऊर्जा उद्यमों के अलावा इस सम्मेलन में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की उच्च स्तरीय विनिर्माण, इंजीनियरिंग डिजाइन और रणनीतिक कंसल्टिंग कंपनियां भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में 30,000 से ज्यादा पेशेवर विजिटर्स के आने की उम्मीद है।
काव युजान ने जोर देकर कहा कि यह विश्व गैस सम्मेलन चीनी गैस कंपनियों के लिए इतने वर्षों के विकास में अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए खिडकी का काम करेगा, जबकि साथ ही चीन तथा वैश्विक ऊर्जा उद्योग के बीच दोस्ती का सेतु भी बनेगा। 'एक ओर यह चीन के ऊर्जा उद्योगों को 'वैश्विक बनें' के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने तथा वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के विकास में ठोस भागीदारी बढाने के लिए प्रोत्साहित करता है। वहीं, दूसरी ओर यह ऊर्जा उद्योग शृंखला की वैश्विक कंपनियों को 'चीन आने' और चीन के आर्थिक विकास में हिस्सा लेने का आह्वान करता है।'
वैश्विक ऊर्जा उद्योग के लिए बौद्धिक आदान-प्रदान करने और 'विचारों का जलसा' प्रस्तुत करने के लिए उद्योग दिग्गजों का जमावडा
अंतरराष्ट्रीय गैस यूनियन के फ्लैगशिप कार्यक्रम के तौर पर डब्ल्यूजीसी2025 सीएनपीसी, एक्साॅनमोबिल,शेल और इसी तरह की अन्य कंपनियों समेत शीर्ष 50 ऊर्जा कंपनियों के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों सहित वैश्विक ऊर्जा संचालन में प्रमुख विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं को एकत्र करेगा। सम्मेलन में 70 देशों और प्रांतों के नेता, अंतररष्ट्रीय राजनीतिक हस्तियां, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के नेता, तकनीकी विशेषज्ञ और शिक्षाविद भी शामिल होंगे।
3,000 से ज्यादा भागीदार पूर्ण सत्र बैठकों, सामयिक मामलों पर परिचर्चा, उद्योग की गहन जानकारी, तकनीकी फोरम और अन्य गतिविधियों में शामिल होंगे तथा विचारों का आदान-प्रदान,आधुनिक ग्रीन टेक्नोलाॅजी की साझेदारी और उद्योग के बेहतरीन कार्य बताएंगे।
सम्मेलन में 80 से अधिक फोरम आयोजित होंगे जिसमें वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य, ऊर्जा परिवर्तन, क्षेत्रीय गैस विकास, ऊर्जा और वित्त, वैश्विक एलएनजी आउटलुक और डिजिटलीकरण तथा प्रौद्योगिकी नवाचार जैसे विषय शामिल होंगे। ये फोरम भागीदारों को न सिर्फ रणनीतिक औद्योगिक चलन समझने में मदद करेंगे बल्कि उन्हें आधुनिक प्रौद्योगिकी नवाचार की खोज करने में भी सक्षम बनाएंगे। प्रमुख वैश्विक उद्योग हस्तियां वैश्विक गैस उद्योग के लिए सफल सहयोग और स्थायी विकास हासिल करने में मदद के लिए एकजुट होंगी।
अपने स्वागत भाषण में ली यालन ने कहा, 'डब्ल्यूजीसी2025 विश्व ऊर्जा संचालन और विकास अनुभव का साझा करने के लिए एक बहुस्तरीय और बहुआयामी मंच बनाएगा। सबसे ज्यादा भविष्योन्मुखी उद्योग जानकारी , सर्वाधिक अधिकृत चलन पूर्वानुमान, गहनतम पेशेवर विशेषज्ञता और सर्वाधिक प्रभावशाली ब्रांड के साथ हम ऊर्जा उद्योग के लिए विश्व स्तरीय 'विचारों का जलसा' प्रस्तुत करेंगे।
Source: The WGC2025 National Organizing Committee